समिति ने किसानों से मांगे क्रय केंद्रों के प्रस्ताव
सहारनपुर। गन्ना विकास समिति की बैठक में गन्ना सुरक्षण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसमें समिति ने किसानों से क्रय केंद्रों के लिए प्रस्ताव मांगे और मिलों से भी राय ली गई। बैठक में गन्ना क्रय केंद्रों को लेकर किसानों में काफी बेचैनी रही। किसी ने उस मिल को क्रय केंद्र देने की बात कही, जिस पर उन्होंने गत सीजन में गन्ना सप्लाई किया था तो किसी किसान ने इस बार अन्य मिल को गन्ना देने की बात की। समिति इन प्रस्तावों को उच्च स्तर पर भेजेगी।
सोमवार को मिशन कंपाउंड स्थित गन्ना विकास समिति के सभागार में हुई बैठक में सदस्यों, निदेशक मंडल, गांगनौली और गागलहेडी शुगर मिलों के प्रतिनिधियों ने भागेदारी की। गन्ना क्रय केंद्रों और मिलों को लेकर किसानों के बीच काफी बहस हुई। क्रय केंद्रों के मामले में किसान अलग-अलग पक्ष रखते रहें। किसानों के प्रस्तावों पर नियमानुसार कार्रवाई करके समिति उच्च स्तर पर भेजेगी।
बैठक में सरसावा, देवबंद और शेरमऊ का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा। अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष बॉबी, उपाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार त्यागी, मनोज पुंडीर, विनय कुमार, वेदपाल सिंह, समय सिंह, मशकूर, निर्भय सिंह, ईश्वर सिंह, कमलेश देवी, मेमो देवी, श्याम सिंह, अजय कुमार, अनिल चौहान, सतेंद्र सिंह, धनराज सिंह, योगेश कुमार आदि रहे।