सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
सोमवार को अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्रित हुए और संघर्ष समिति के आह्वान पर सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि आठ अगस्त तक बातचीत या कोई घोषणा नहीं करती तो 11 अगस्त को मेरठ में होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं कार्यकारिणी का घेराव करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता उग्र आंदोलन करेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों से 22 जिलों के अधिवक्ता पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन को आम लोगों से लेकर राजनीतिक दल, व्यापारिक संगठनों, किसानों, मजदूरों का समर्थन प्राप्त है। जिससे सभी को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल सके। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की तथा संचालन महासचिव स्वराज सिंह ने किया। धरने में सत्यपाल सिंह सैनी, सतेंद्र वर्मा, राहुल त्यागी, अमरीश पुंडीर, राकेश, गयूर आलम, सतीश कुमार, राजेश कुमार, रामपाल वर्मा, विक्रम जोशा, जय सिंह, अनिल माहेश्वरी, अमित कुमार चौधरी नरेंद्र शामिल रहे।