फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

सहारनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही गांव में जागरूकता रैली निकाली गई।
शनिवार को बलियाखेड़ी ब्लॉक के ग्राम टपरी खुर्द स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा बच्चे के स्कूल में पंजीकरण कराने एवं अधिक से अधिक बेटियों को पढ़ने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सहायक आयकर आयुक्त मदन पाल सिंह, आयकर अधिकारी दुष्यंत कुमार एवं प्रधान पति शाहिद उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पढ़ लिखकर देश और समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। सहारनपुर के मानसी अभिनय गुरुकुल ग्रुप द्वारा स्कूल में उपस्थित छात्र एवं ग्राम के लोगों के समक्ष एक नाटक का मंचन कर शिक्षा के महत्व को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा गांव में रैली निकाली गई। रैली टपरी गांव से चलकर मुबारकपुर, शेखपुरा, टपरी कलां होते हुए विद्यालय पर लौटी। रैली के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर विद्यालय में छात्रों को नि:शुल्क यूनिफार्म भी बांटी गई। इस अवसर पर मानसी ग्रुप के प्रमुख राकेश शर्मा, ग्रुप के सदस्य कुमारी स्वाति सैनी, रक्षंदा, कनिका, धीरज, रवि करण वाल, मोंटी, अमन, सोहन, आकाश, मोहित, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इमरान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निधि सैनी और ब्रह्म पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें