फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन के लिए निगम को नहीं मिल रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन के लिए निगम को नहीं मिल रही जमीन
विज्ञापन


सहारनपुर। शहर से निकलने वाला कचरा नगर निगम के लिए सिर दर्द बन गया है। ऐसे में नगर निगम को कचरा प्रबंधन के लिए जमीन की तलाश एक बार फिर से शुरू करनी पड़ी है। नगर निगम ने जनपद के पांच मार्गों का चयन किया है। इच्छुक भू स्वामियों से भूमि विक्रय करने के लिए संपर्क करने की बात कही गई है। जमीन कम से कम चार हेक्टेयर होनी चाहिए।
सहारनपुर को नगर निगम बने करीब दस साल बीत चुके हैं, मगर नगर निगम के अधिकारी आज तक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं कर सके हैं। आलम यह है कि शहर से कचरा उठाकर बाहर खुले में फेंका जा रहा है। कई जगहों पर खाली पड़े तालाबों को पाट दिया गया है। इसके अलावा कमेला कॉलोनी क्षेत्र में भी खुले में कचरा डाला जा रहा है। कचरा प्रबंधन के लिए जमीन की तलाश कई बार की गई, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। करीब छह महीने पहले गागलहेड़ी मार्ग और बेहट रोड पर जमीन देखी गई थीं। बेहट रोड पर जमीन चिन्हित करते ही लोगों का विरोध शुरू हो गया था। अब दो दिन पहले ही कमेला कॉलोनी के लोगों द्वारा कॉलोनी में कूड़ा डालने का विरोध करने के बाद नगर निगम के अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया है। नगर निगम ने जनपद के पांच मार्गों को चुना है। जिनमें बेहट रोड, जनता रोड, मल्हीपुर रोड, दिल्ली रोड और टपरी रोड शामिल हैं। संबंधित मार्गों के ऐसे भू स्वामियों से आवेदन मांगे गए हैं, जो जमीन बेचने के इच्छुक हों। आवेदन 15 अगस्त तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
जमीन फाइनल करने के लिए शर्तें
-राजमार्ग, आवासीय क्षेत्र और सार्वजनिक पार्क से कम से कम 200 मीटर दूर हो।
-जमीन के 200 मीटर के दायरे में कोई तालाब, नहर या जलापूर्ति कर रहा कुआ न हो।
-एयरपोर्ट या एयरबेसय से कम से कम 20 किलोमीटर दूर हो।
-नमी वाली भूमि न हो और पिछले सौ वर्षों में उक्त क्षेत्र में बाढ़ न आई हो।
---------------------------------------
कचरा प्रबंधन के लिए हम पूरी तरह गंभीर हैं। पहले भी जमीन की तलाश के लिए प्रयास किए गए हैं, मगर किन्हीं कारणों से जमीन फाइनल नहीं हो सकी। इस बार हमने विज्ञापन जारी किया है। जिसमें पांच मार्ग हमने चुने हैं। संबंधित मार्गों के भू स्वामी जो जमीन बेचने के इच्छुक हों वह 15 अगस्त तक संपर्क कर सकते हैं।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें