फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई हनुमान और बालाजी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई हनुमान और बालाजी जयंती
विज्ञापन


सहारनपुर। महानगर में श्री हनुमान और श्री बालाजी जयंती धूमधाम से मनाई गई। 108 कन्याओं, ब्राह्मणों के साथ गो पूजन किया गया। कई जगहों पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इनका पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। श्री रामभक्त हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने विधि-विधान के साथ श्री हनुमान भगवान का श्रृंगार किया। इसके पश्चात 108 कन्याओं, ब्राह्मणों के साथ गो पूजन कर भंडारे का आयोजन किया। पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि भगवान हनुमान की उपासना से भक्त के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। जो सच्चे मन से पवनपुत्र की अराधना करता है, उसे जीवन में कभी कष्ट नहीं आते हैं। प्रवीण कुमार शर्मा, अनुज सिंघल, अमित सिंह, संदीप शास्त्री, रमन मक्कड़, मनीष चौधरी, प्रवीन, सुंदर ठक्कर, अंश, सुरेंद्र पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने तत्वाधान में बालाजी जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया। बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मेयर संजीव वालिया, सुरेंद्र अग्रवाल, अनूप अहलूवालिया, मनोज वालिया, रतन रसिक, अखिल माहेश्वरी, अयोध्या प्रसाद, अरूणा जोशी, पंडित राधेश्याम तिवारी, आचार्य शुभम कौशिक, अरविंद जैन मौजूद रहे।
मोहल्ला चौंताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर के 28वें वार्षिकोत्सव और बालाजी जयंती महोत्सव पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। महापौर संजीव वालिया, कार्यक्रम संयोजक विनय जिंदल, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। 51 किलो का केक को काटा गया। 51 किलो देशी घी का हलवा और 56 भोग बालाजी महाराज को अर्पित किए गए। विश्व शांति, एकता, अखंडता और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की गई। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पंडित जयनाथ शर्मा, गोपाल वर्मा, पवन गोयल, सतीश सिंघल, मुकेश चैरसिया, प्रवीन अरोड़ा, गौरव मित्तल, संजीव गुप्ता, विनय जिंदल, संजय भारद्वाज, योगेश बिटटू मौजूद रहे।
ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित श्री सर्वगुण संपन्न कुष्ठ निवारण बालाजी धाम में धूमधाम से कार्यक्रम हुआ। महंत केदार प्रसाद और अर्चना भारद्वाज ने महाआरती की। मेयर संजीव वालिया ने शोभायात्रा का फीता काटकर और 51 किलो लड्डू का भोग बालाजी महाराज को लगाकर शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने 56 भोग अर्पित किए। दिल्ली रोड, कलेक्ट्रेट तिराहा, हकीकतनगर, आवास-विकास, हरि मंदिर से होते हुए पंत विहार स्थित बालाजी धाम पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। प्रधान सुशील पाहुजा, सुलेेख चंद, बबली पसरीचा, कमल पसरीचा, अश्वनी गोयल, हिमांशु अरोड़ा, राकेश धमीजा, मधुर पाहुजा, रवि प्रकाश, डा. जगपाल, लक्ष्मी नारायण शामिल रहे।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में ऊं शिव बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अश्वनी अग्रवाल ने बालाजी महाराज को चोला चढ़ाया। ज्योत प्रवीण वर्मा, संजय मेहता, सुशील गुप्ता, आशीष गोयल ने जलाकर की। नितिन गर्ग, महिपाल, जयपाल, वैभव अग्रवाल, सन्नी जैन, विशाल अग्रवाल, अंकित जैन, गौरव गुप्ता, नीशू सिंघल मौजूद रहे। खलासी लाइन दुर्गापुरी स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में देव पूजन कर 51 किलो लड्डू और 56 भोग बालाजी महाराज को अर्पित किए गए। वेदी पूजन के उपरांत पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया। प्रबंधक श्याम लाल शर्मा ने कहा कि दुखियों के दुख हरने के वाले और सभी के संकट काटने वाले श्री मंशापूर्ण हनुमान के दरबार में सच्चे दिल से आकर जो पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शीशपाल प्रधान, रतन यादव, ठाकुर जोधा सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, महावीर रावत, गुलशन कुमार, बबलू यादव, बाबूराम मेहरा, सुंदर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें