फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौली में मतदान बंद कराया, रंडौल में हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली में मतदान बंद कराया, रंडौल में हाथापाई
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। अनवरपुर बरौली और रंड़ौल साधन सहकारी समितियों पर सभापति एवं उपसभापति चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान छिटपुट घटनाओं को लेकर तनावपूर्ण माहौल रहा। अनवरपुर बरौली में वोट डालने को लेकर एक घंटा देरी से मतदान शुरू हो सका, जबकि रंड़ौल में चुनाव परिणाम आने के बाद विभिन्न संस्थाओं को जाने वाले प्रतिनिधियों के नामों को लेकर दो पक्षों में हाथपाई हुई। अनवरपुर बरौली में प्रदीप कुमार सभापति एवं देवेंद्र कुमार उपसभापति चुने गए, जबकि रंड़ौल साधन सहकारी समिति में बिलकिश सभापति एवं प्रदीप कुमार उपसभापित चुने गए।
विज्ञापन

अनवरपुर बरौली साधन सहकारी समिति में अपराह्न तीन बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो सभापति पद के प्रत्याशी बाबूराम पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पीठासीन अधिकारी की मेज पर ही मतपत्र पर मोहर लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मतदान बंद करने की सूचना मिलते ही एसडीएम वैभव शर्मा, तहसीलदार हर्ष चावला, नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया फोर्स के साथ लेकर मौके पर पहुंचे और भीड़ को समिति भवन से खदेड़ा। इसके बाद उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई और एक घंटा देरी से चार बजे दुबारा मतदान शुरू किया गया, जिसमें सभापति पद पर प्रदीप कुमार चुने गए। उन्हें पांच वोट मिले। उन्होने अपने प्रतिद्वंदी बाबूराम को एक वोट से हराया। उपसभापति पद पर देवेंद्र कुमार चुनाव जीते। उधर रंड़ौल साधन सहकारी समिति पर चुनाव सम्पन्न होने के बाद विभिन्न संस्थाओं को जाने वाले प्रतिनिधियों के नामों को लेकर दो पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। रंड़ौल समिति पर बिलकिश सभापति एवं प्रदीप कुमार उपसभापति चुने गए। कादरपुर स्थित साधन सहकारी समिति में सभापति एवं उपसभापति पद पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। ठाकुर राजबीर सिंह एवं मुकेश राणा गुट से विजयपाल सभापति एवं हिमानी चौहान उपसभापति चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें