फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी रोड पर अज्ञात वाहन ने रूपड़ी जुनारदार निवासी साइकिल सवार को कुचल दिया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नागल के गांव रूपड़ी जुनारदार निवासी कृष्णपाल (45 वर्ष) पुत्र खिलेराम मंगलवार की सुबह साइकिल पर शहर की तरफ आ रहे थे। जब वे देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी के निकट पहुंचे उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन कृष्णपाल को कुचलता हुआ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कृष्णपाल को को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें