फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में जाहिर और वर्षा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। विर्क सिरोही सद्भावना महाविद्यालय में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अनेक खेलों का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन लंबी दौड़, गोला फेंक सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। गोला फेंक बालक वर्ग में मजाहिर ने पहला और जुनेद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बीकाम की छात्रा वर्षा ने पहला और बीए की छात्रा पारूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में बीए के छात्र अक्षय कुमार ने पहला, बीए प्रथम वर्ष के छात्र नादिर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रोशन कुमार ने पहला और अक्षय कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में वर्षा ने पहला सोनिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अक्षय कुमार ने पहला रवि कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को कबड्डी फाइनल, क्रिकेट, बैडमिंटन, रस्सा कसी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस दौरान सरपाल सिंह, महाविद्यालय के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, पंकज राठौर, प्रियंका शर्मा, सुंदर लाल, अरुण कुमार, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें