फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से कैदी की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कारागार में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। थाना जनकपुरी पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव कुराली निवासी 65 वर्षीय राजकुमार को 25 अक्तूबर को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने 36 साल पुराने दुष्कर्म मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी। इससे दो दिन पूर्व ही पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाइकोर्ट से भी राजकुमार की जमानत याचिका खारिज हो हो गई थी। सोमवार रात राजकुमार ने सीने में दर्द होने की बात कही। पहले उसे जिला कारागार के अस्पताल में उपचार दिया गया। फिर रात में करीब दो बजे बंदी रक्षक बलबीर और देवेंद्र कुमार कैदी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार सुबह उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रेलवे ट्रैक पर घायल पड़ा मिला युवक
सहारनपुर। अंबाला रेल मार्ग पर एक युवक घायल पड़ा मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह क्षेत्रवासियों ने अंबाला रेल मार्ग स्थित मेला गुघाल पुल के नीचे ट्रैक पर करीब 35 वर्षीय युवक को घायल देखा और पुलिस को जानकारी दी। थाना कुतुबशेर पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक बेहोशी की हालत में है और उसकी पहचान नहीं हो सकी। माना जा रहा कि युवक ट्रेन से गिरकर घायल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें