सहारनपुर। जिलाधिकारी और नियंत्रक नागरिक सुरक्षा पीके पांडे के निर्देशन में सोमवार को नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें मल्टी परपज हॉल में विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव का प्रदर्शन किया गया।
सोमवार को नागरिक सुरक्षा वार्डनों ,स्वयंसेवकों के साथ ही एनसीसी कैडेटस ने आग बुझाने की विभिन्न विधियों का प्रयोग किया गया। डॉ. जगजीवन सिंह राठौर ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद आपदा के समय भवन में फंसे हुए घायलों को रस्सी और स्ट्रेचर की सहायता से उतारने का प्रदर्शन किया गया। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने लोगों से नागरिक सुरक्षा कोर से जुडने का आह्वान किया। संचालन मौहम्मद युनूस और चन्द्रबोस राणा ने किया। अनिल कुमार शर्मा, दीपक कुमार, डॉ. राजवीर वर्मा, वीरसैन जैन, नदीम अख्तर, डॉ. हंसराज सैनी,अशोक सैनी, सितारा इदरीसी, अनिता धवन, सहीराम, डीसी धीमान, डॉ. धनीराम सैनी,अमजद अली खान, जगदीश प्रसाद, दुर्गेशराज, हवालदार, कुलवीर, ऋषभ अग्रवाल, नवीन जैन, जावेद अली, भूपेंद्र कुमार, देशराज, उमाशंकर, नरेंद्र कुमार, विकास कुमार, आदि रहे।