फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडलभर में गन्ना सर्वे के लिए 612 सर्किल बनाई, 2164 में गांवों में होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना सर्वेक्षण का कार्य एक मई से शुरू हो गया है। इस बार मंडलभर में सर्वे के लिए 612 सर्किल बनाई गई हैं। इनमें सहारनपुर में 204, मुजफ्फरनगर में 285 और शामली जिले में 123 सर्किल बनी हैं।
विज्ञापन


उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि बनाई गई सर्किल मंडल के 2164 गांवों के लिए हैं। इसमें सहारनपुर पर 1198, मुजफ्फरनगर में 656 और शामली के 310 गांव शामिल हैं। सभी सर्किलों में सर्वेयर जीपीएस मशीनों से सर्वे कर रहे हैं। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह गन्ना सर्वे में गाटा के अनुसार ही गन्ना सर्वेक्षण किया जाएगा। इसलिए किसानों का अपने खेत पर रहकर अपना गन्ना सर्वेक्षण, अपने भूमि अभिलेख के अनुसार दर्ज कराना अनिवार्य है। निर्देश दिए कि सैंपल सर्वे के लिए चयनित ग्रामों का गन्ना सर्वे प्राथमिकता से करते हुए उनके आंकड़े उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। चीनी मिलें पहले ही गांव में सर्वे टीम के पहुंचने की तिथि की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें