--संक्रमितों की कुल संख्या 7419 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पुलिसकर्मी के साथ ही चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 7419 पर पहुंच गई है। वहीं, 50 मरीजों को ठीक होने पर कोविड केयर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
नए संक्रमितों में केशवनगर के चार, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर के दो, मोहम्मदपुर बहलोलपुर के तीन, बाबैल बुजुर्ग के तीन, नवीन नगर के दो, फिरोजाबाद के दो, माजरा के दो, हकीकतनगर के दो, भायला कला के दो, बेरीबाग के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा तेल्लीपुरा, खाताखेड़ी, तिपरा, जनकनगर, कंपनी बाग, नुमाइश कैंप, कुआंखेड़ा, अहमदपुर सरसावा, ओलरा, रंजीतनगर, तल्हेड़ी, नाजिरपुरा, प्रेमनगर, शारदानगर, ब्रह्मपुरी, बढ़तला, मोहल्ला मुस्तकान, शुगर मिल गांगनौली, भटौल, थाना नागल, माजरी गंगोह, तिवड़ा जुनारदार, अशोक विहार, दिल्ली रोड, पुलिस लाइन, बेरीबाग, गदनपुरा बेहट, खिड़का आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।