फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका 5407 लोगों ने लगवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पैंतालिस वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को शुक्रवार को भी कोरोना रोधी टीका लगाया गया। 58 केंद्रों पर हुए टीकाकरण में शुक्रवार को 14 हजार 400 लोगों को टीका लगाया जाना था। जिनके सापेक्ष 5 हजार 407 लोग टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

टीकाकरण की व्यवस्था देखने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने कई केंद्रों का भ्रमण किया। डॉ. सोढी ने सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा बिना मास्क के व्यक्ति को एंट्री नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन 58 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ है उनमें एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी तथा कई निजी अस्पताल भी शामिल हैं। शुक्रवार का टीकाकरण पूरी तरह सफल रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर केंद्र और टीकाकरण
ब्लॉक केंद्र लगे टीके
सहारनपुर शहर 07 1666
गंगोह 06 419
मुजफ्फराबाद 07 364
पुवांरका 04 483
रामपुर मनिहारान 04 296
सरसावा 06 284
देवबंद 05 432
नागल 04 230
नकुड़ 01 98
नानौता 04 212
साढौली कदीम 04 408
बलियाखेड़ी 06 470
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें