फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागरों पर हो कडी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में नशे का कारोबार बढ़ने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्ञापन सौंपने से पहले हुई बैठक में प्रदेश मंत्री पंडित सुरेंद्र मगाती ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में स्मैक, नकली शराब, गांजा और नशीली दवाओं को कारोबार बढ़ रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ने का आह्वान किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश सिंह कांबोज ने कहा कि नशे के कारण कई युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे का सामान बिक रहा है। जिलाध्यक्ष मेलाराम, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी आदि ने शासन प्रशासन से नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान शोभित, हितेश, शिवम वर्मा, रूद्र शिवा पंडित, अनुज मेहरा, अभी पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें