फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा में शामिल हुए 5279 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा में रविवार को 6025 के स ापेक्ष 5279 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन रूप से कराने के लिए प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रही। कोरोना से बचावे लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य रही। केंद्रों पर प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सात केंद्रों पर हुई। सुबह 9:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं दी गई। पहली पाली के लिए पंजीकृत 3276 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2864 ने परीक्षा दी, जबकि 412 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में छह केंद्रों पर परीक्षा हुई। दूसरी पाली के लिए 2749 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनके सापेक्ष 2415 ने परीक्षा दी, जबकि 334 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन रही है। अभ्यर्थियों के साथ ही स्टाफ के लिए भी मास्क अनिवार्य किया गया था। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सचल दस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, मगर कोई गड़बड़ी या खामी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें