फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राधा कृष्ण और सद्गुरु परमहंस रामरतन जी को लगाया छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। श्री निजानंद आश्रम शेरपुर में शुक्रवार को तारतम सागर ग्रंथ के पारायण के दौरान छप्पन भोग के प्रसंग का आयोजन किया गया। इसमें हर्षोल्लास के साथ राधा कृष्ण जी और सद्गुरु परमहंस रामरतन दास जी को छप्पन भोग लगाए गए ।
विज्ञापन

इस मौके पर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि से काफी संख्या में सुंदर साध ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में फूलपुर प्रयाग राज के महंत ब्रह्मानंद जी और डाकौर गुजरात से संत सुमित कृष्ण ठाकुर जी मौजूद रहे। निजानंद आश्रम के महंत स्वामी सागर सिंधुराज जी महाराज ने बताया कि श्री श्री 108 सतगुरु नारायण दास जी की पुण्य स्मृति में परमहंस रामरतन दास जी महाराज के द्वारा स्थापित श्री निजानंद आश्रम शेरपुर में सात मई से 13 मई तक 89 वें वार्षिक उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इनमें बैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी शनिवार को प्रात: पांच बजे प्रभात फेरी, उसके बाद श्री मुखवाणी पूजन एवं पठन पाठन रात 9 बजे से 12 बजे तक भजन कीर्तन प्रवचन उपदेश आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ 13 मई को साप्ताहिक परायण महायज्ञ पूर्णाहुति पूजन ध्वजारोहण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें