फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा द्वारा 1984 दंगों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भाजपाइयों ने पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में घंटाघर पर भाजपाई एकत्र हुए। उन्होंने सैम पित्रोदा और कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए और सैम पित्रोदा का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके बयान से लगता है कि कांग्रेस नेताओं के मन में उस दंगे को लेकर कोई पश्चाताप नहीं है। कांग्रेस सिख समाज को अपमानित करने का कार्य कर रही है। इस बयान को लेकर सैम पित्रोदा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेसी लगातार इस तरह की बयानबाजी कर दंगो को उचित ठहराने के प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता का बयान 84 में हुए नरसंहार पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, महामंत्री नरेश धनगर, प्रेमपाल कटारिया, उपाध्यक्ष शीतल विश्नोई, अनिल मित्तल, विक्रम शर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, राजेंद्र सिंह कोहली, सरदार जसवंत सिंह, जसवीर सिंह बजाज, महेंद्र सचदेवा, विपिन सलूजा, गुरभेज सिंह, परम बत्रा, कवंलजीत लूथरा, महेंद्र पाल, प्रीतम सिंह, रविंद्र शर्मा, दीपक रहेजा, हितेश शर्मा, सर्विष्ट गुप्ता, संजय गर्ग, मुकेश गक्खड़, सुनील गुप्ता, प्रवीण छाबड़ा, अवनीत कौर, सागर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें