स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सुझाव दिए
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बैठक में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. सर्वेश कुमार ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए किसी भी पाजिटिव रोगी के संपर्क में आने से बचें। जहां तक संभव हो भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से भी परहेज करें।
बैठक मे डा. सर्वेश कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति को जुकाम, खांसी, बुखार हो बिना मास्क या रुमाल के उसके करीब न जाएं। भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे माल्स, सिनेमा, पार्क, स्टेशन, मेले, पार्टी होटल, अस्पताल आदि ने जाए। अपने हाथो को अच्छी तरह से साफ करें। एक दूसरे के मुंह की तरफ छींकने, खांसने से बचे। नाक मुंह पर कपड़ा या टीशू पेपर रखकर छींकने की आदत डालें। बीमारी के लक्षणों में तुरंत सरकारी अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक से मिले। स्वाइन फ्लू होने की हालत में आराम करें। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामचंद्र मौर्य, नगर पंचायत चेयररमैन शंकुतला देवी के अलावा मौजूद रहे।