जिला अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
सहारनपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह महाराज के 65वें जन्मदिवस पर जिला अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। संत निरंकारी मिशन से जुड़े अनुयायियों ने झाडू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सीएमएस डाक्टर एसके वार्ष्णेय ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान डाक्टर राम निवास, एके शुक्ला, रजनीश कुमार, अमरीक दुआ, धमेंद्र अनमोल, तिलकराज, मनमोहन कृष्ण, संजीव भंडारी, प्रदीप भारती, अनिल गुलाटी, गुलशन कुमार मौजूद रहे।