फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर से कांपा सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे और शीतलहर से कांपे लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन हो गया। दिन का तापमान नौ डिग्री लुढ़क गया। कोहरे के साथ शीतलहर ऐसी चली कि सहारनपुर के लोग दिन में ही कांप गए। लोगों की दिनचर्या ही प्रभावित हो गई। दिन भर सूरज बादलों से बाहर नहीं निकला। जिससे मौसम ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। दिन में ही लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास किया।
शुक्रवार तड़के से ही सहारनपुर को घने कोहरे ने घेर लिया। दोपहर तक कोहरे और कड़ाके की सर्दी के साथ चली शीतलहर ने लोगो को जमकर कंपाया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री था, जो शुक्रवार को लुढ़क कर मात्र 12.5 डिग्री ही रह गया। एक साथ दिन के तापमान में आई नौ डिग्री की गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कई लोगों ने सुबह कोहरा एवं सर्दी के चलते बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। सड़कों पर भी भीड़ अपेक्षाकृत कम नजर आई। कार्यालय खुले लेकिन लोग सर्दी के चलते कार्यालयों से कम ही बाहर निकले। सर्दी का आलम यह रहा कि लोगों को दिन में ही अलाव जलाना पड़ गया। पूरे दिन सूरज नहीं निकला।
विज्ञापन

-----------
-- हाईवे पर वाहनों की रफ्तार हुई कम
- सुबह तक रहे घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। दिल्ली रोड, मेरठ रोड, अंबाला एवं देहरादून हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। बसों की भी गति कम रही। जबकि छोटे वाहन भी काफी धीमी गति से चलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

-----------
-- कोहरे ने बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल
कोहरे के कारण ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से सहारनपुर पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को गाड़ी संख्या 14622 बाड़मेर-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटा, 14646 जम्मतूवी-दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इनके अलावा 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस एक घंटा, 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस एक घंटा और गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें