ट्रेन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
देवबंद। अमृतसर भीषण ट्रेन हादसे पर अखिल भारतीय रेल यात्री सुरक्षा एवं सुझाव समिति ने दुख प्रकट किया है। समिति की शोकसभा में हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
समाजसेवी सेठ कुलदीप और डा. बीके शर्मा ने कहा कि आयोजन समिति एवं प्रशासन को चाहिए कि वह इस प्रकार के कार्यक्रमों को सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही कराने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। ताहिर हसन और नीरज त्यागी ने कहा कि अमृतसर के ट्रेन हादसे ने हर किसी की आत्मा को झकझोरा है। रेलवे ट्रैक के पास होने वाले किसी भी कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन को नहीं देनी चाहिए क्योंकि ऐसे स्थानों पर भीड़ बढ़ने से दुघर्टना होने का खतरा ज्यादा रहता है। शोकसभा में अंसार मसूदी, राकेश राणा, अमित वशिष्ठ, शुभम धीमान, तुषार, गौरव, नज्म उस्मानी, तंजीम सिद्दीकी, मनोज आदि रहे।