शिक्षकों और बच्चों के लिए कैलीग्राफी पर कार्यशाला
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड स्थित कला अक्षर ज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ कैलीग्राफी में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ कैलीग्राफिस्ट हरीश चंद्रा, फादर थारसिस, सुधीर जोशी, योगेश दहिया, विशाल श्रीवास्तव, शिखा गर्ग, नीलू दत्ता, डॉ. किरण, कैलीग्राफर प्रियंका राहत ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। प्रियंका रावत ने कार्यशाला में पहुंचे विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और बच्चों को कैलीग्राफी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में शिवानी सक्सेना, आदर्श शाह, नितिन, टीया, तपस्या, रूबी, नाजिया, नेहा, अनवी, गौरिका, अर्णव, लविश, हरीश कमार, विकास, सारंग आदि रहे। ब्यूरो