फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई करते वक्त पानी के टैंक में गिरने से सफाई कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। सोमवार देर शाम बजाज शुगर मिल में कार्यरत सफाई कर्मी काम करते हुए पानी के टैंक में गिर गया। आनन-फानन में मिल स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन मंगलवार को परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्यवाही किए शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे 22 वर्षीय रजनीकांत मिल की मशीनों की सफाई कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह नीचे बने पानी के टैंक में जा गिरा। अन्य काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो आनन-फानन में स्टाफ ने मिल एंबुलेंस में उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिल यूनिट हैड वाईपी सिंह ने बताया कि मिल की नियमावली के अनुसार मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उधर, सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें