फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर बैंक कर्मचारी लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न मांगो को लेकर युनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। मई माह के अंतिम दो दिनों में हड़ताल रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित पीएनबी सिविल लाइन शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संयोजक सुनील गुप्ता ने कहा कि भारतीय बैंक संघ और सरकार की हठधर्मिता के चलते वेतन समझौता पूरा नहीं हो पा रहा है। मात्र दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया, जो ऊंट के मुंह में जीरा है। मांगो को लेकर बैंक कर्मचारियों को सड़कों पर उतरना पड़ा। सह संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि किसी भी सरकार ने बैंक कर्मचारियों को आज तक आसानी से कुछ नहीं दिया। हमेशा बैंक कर्मचारियों को संघर्ष करना पड़ा। इसी के चलते बैंक कर्मचारियों ने 30 और 31 मई को हड़ताल रखने का निर्णय लिया है। दोनों दिनों में हड़ताल रखने के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदीप शर्मा, मौहम्मद आसिफ, नवनीत कुमार, बलदेव राज, नावेद अली, डीके दीक्षित, इंद्रपाल, शांति स्वरूप अरोड़ा, मीना वर्मा, हरजिंद्र सिंह, राकेश अरोड़ा, अमित जैन, अरुण चौहान, अतुल सिंघल, राजेश अरोड़ा, विक्रम सिंह, ओमपाल, सुरेश थापा, अजय कर्णवाल, मुुकेश जैन, सतीश छाबड़ा, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें