फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में नई परंपरा शुरू करने की नहीं दी जाएगी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान में नई परंपरा शुरू करने की नहीं दी जाएगी इजाजत
विज्ञापन

गागलहेड़ी/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। रमजान माह के मद्देनजर शांति समिति कि बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आपसी भाईचारे और सद्भावना से पर्व को मनाने की अपील की गई।
थाना प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सदर बीपी सिंह ने कहा कि रमजान माह शुरू हो चुका है। इस माह में मुसलिम भाई खास तौर से इबादत करते हैं। यह माह बहुत ही पाक माह होता है। इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे एक दूसरे को परेशानी उठानी पड़े। हम सभी को एक दूसरे के धर्मों और त्योहारों का सम्मान करना चाहिए और आपसी भाई चारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार के मद्देनजर सभी अपने अपने गांवों में साफ सफाई, पीने के पानी और लाइट आदि कि व्यवस्था करें। कार्यवाहक थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, सतबीर, सुधीर यादव, राज सिंह, आजाद, मुकर्रम, वसीम खान, नौशाद, वाजिद अली, असलम, तहसीन, अशरफ, अमीर आलम, हसीन अहमद, अजहर अहमद, इस्तियाक अली, मुकेश कुमार, जागीर सिंह, अरुण प्रताप राना, अरुण यादव और अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाने में भी शांति समित िकी बैठक में सीओ सदर बीपी सिंह ने रमजान में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मुख्य रुप से प्रधान संजय कांबोज, प्रधान सुलेखचंद, प्रधान मांगेराम सैनी, बाबुराम राठौर, वेदपाल गौतम, दिनेश चौहान, फुरकान मलिक, पवन सेठी, मोबीन हाजी, अशोक राठौर, राजकुमार, रियाजुल हाजी, हनी कांबोज, प्रधान अनुज कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें