थाना प्रभारी ने रात्रि प्रवास में सुनीं समस्याएं
चिलकाना। गांवों में रात्रि प्रवास के दौरान चिलकाना थाना प्रभारी ने गांव मनोहरपुर में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांव में शांति व्यवस्था की अपील की।
बुधवार रात थाना प्रभारी नीरज सिंह और एसआई अनीश अहमद ने रात्रि प्रवास किया। गांव के प्राइमरी स्कूल में बैठक कर थाने के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में पूछा। थाना प्रभारी ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। ग्राम प्रधान मुकर्रम अली ने कहा कि सभी ग्रामीण अपराध नियंत्रण में पुलिस को हरसंभव सहयोग देंगे। इस दौरान प्रताप सिंह, मांगेराम, रियासत, मुंतजीर, इरशाद, मोतीराम, हुसैन अली, चतर सिंह, संजय, इरफान, सरदार आलम, डा. मुस्तकीम, शमशाद, डा. मुरसलीन, मुब्बसिर आदि मौजूद रहे।