धूमधाम से निकाली साईं पालकी
सहारनपुर। नवरात्र और श्रीराम नवमी के मौके पर धूमधाम से बाबा श्री साईं नाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही 51 सुगंधित द्रव्यों बाबा का अभिषेक किया गया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
बेहट रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री साईं धाम मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का समापन प्रभु बाबा साईं नाथ की पालकी निकाल कर किया गया। रविवार को श्री राम नवमी पर सुबह सात बजे साईं बाबा का 51 सुगंधित द्रव्यों से महा अभिषेक किया गया। इसके पश्चात रेशमी वस्त्रों से बाबा का श्रृंगार किया गया। दोपहर के समय मुख्य अतिथि डिप्टी लेबर कमिश्नर राम अवतार श्रीनिवास, संगीता चौधरी, प्रदीप मित्तल एडवोकेट, श्री साईं पीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष डाक्टर पीडी गर्ग, सेवाराम, राधा गर्ग, अभिनव गर्ग ने पालकी का पूजन किया गया। बाबा की पालकी बैंडबाजों एवं ढोल नगाड़ों के साथ श्री द्वारकामाई होते हुए बाबा की चापड़ी में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां बाबा को 56 भोग अर्पित किए गए। इस दौरान अनिल मित्तल, योगेश गोयल, विनीत मित्तल, करुणा अग्रवाल, विनीत कर्णवाल, विजय कर्णवाल, आशू जैन, सुनील गोयल, प्रतीक गुप्ता, अमित चौरसिया, सतीश सेठी, चौधरी माई दयाल, राकेेश सिंह मौजूद रहे।
उधर, श्री साईं भक्त परिवार शारदानगर के तत्वावधान में साईं पालकी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्य देव, विक्की धीमान, रवि अरोड़ा, मनीष नारंग, रजत, शिवम, विजय धानिया, मोंटी धानिया ने किया। क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद साईं पालकी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अश्वनी कुमार, मयंक पांडेय, पवन सचदेवा, अमित भारद्वाज, गणेश अरोड़ा, राजीव तोमर, विक्की गुलाटी मौजूद रहे।