फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता/चिलकाना/रामपुर मनिहारान/गागलहेड़ी/बड़गांव (सहारनपुर)। जिले के देहात में रविवार को बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का 128वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के हमेशा सामाजिक समरसता की पैरोकारी की और जीवन भर उसके लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

नानौता के किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसबीआई के प्रबंधक टीआर गौतम, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत राणा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अश्वनी बालियान, सोनू प्रधान खुडाना, एडवोकेट अजय सिंह, वेदपाल सिंह आदि ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। बाबा साहब सिर्फ जाति विशेष के रहनुमा न होकर संपूर्ण दबे कुचले समाज के पैरोकार थे। कबाड़ी राम, कुंवर सिंह, जगपाल, जितेंद्र शर्मा, शिवकुमार, सतीश वर्मा, अनीता देवी, जगवती, केला देवी, संतोष, वेदपाल, सुभाष, अनुज, राहुल, राजेश पाल रहे। ग्राम बुंदूगढ़ में प्रधान ओमपाल सिंह, पूर्व प्रधान शाहनवाज अख्तर उर्फ अब्बी, आमिर जैदी, लोकेंद्र कुमार, रतिराम, सुभाष कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
चिलकाना में नवयुवा बोद्धिस्ट कमेटी के तत्वावधान में डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी ने किया। पदयात्रा सरवर वाला मोहल्ला स्थित रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर सुल्तानपुर पैठ बाजार, मुख्य बाजार, मोहल्ला मजहर हसन से होती हुई दुमझेडा रोड, सिनेमा रोड, सुरैया गेट होती हुई वापिस रविदास मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। अमृतलाल, सुशील कुमार, आकाश काशी, धूम सिंह, सोनित कुमार, ताराचंद, दीपक, रवि कुमार, अंकुश, राजीव, मनीष, संदीप, सतीश, अजय, राजेश, अरुण, ब्रिजेश, दीपा, सुरेशो, सुनीता, प्रियंका, सोनिका आदि थे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में डा. बीआर आंबेडकर सामाजिक चेतना क्लब के तत्वावधान में झांकियों के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसका उद्घाटन डा. ब्रजपाल सिंह जगरौली, पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री जसवंत सैनी, सांसद राघव लखन पाल, विधायक देवेंद्र निम, चौधरी प्रदीप कुमार, मा. सत्यपाल सिंह, राकेश लांबा ने किया। ब्लाक कालोनी स्थिति बाबा छात्रावास में हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। नौरंग सिंह प्रधान, संजीव गौतम, सुनील कुमार, सत्यपाल सिंह, सुखबीर सिंह कटारिया, सुंदरलाल, दीपक, सरजीत सिंह, खेमचंद, इंद्रजीत रहे।
गागलहेड़ी के गांव रंगैल में रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। कालूराम मिस्त्री, ताराचंद, विजयपाल उर्फ बिजेंद्र, प्रीतम, अजित, रामकरण, अरुण कुमार, प्रदीप, सुशील, रमेश, सुभाष, राकेश, मांगेराम, अनिल कुमार, अनित रहे।
बड़गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ चरण सिंह भगत ने किया। डा श्याम सिंह, ईसम सिंह, रामदास, ईलम सिंह रहे। सिरसली कला गांव में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें