फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता विकास का मुख्य आधार: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता विकास का मुख्य आधार: डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने कहा कि स्वच्छता विकास का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि जून से पहले जिले को खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य है। शनिवार को विकास भवन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि जनवरी का अवशेष लक्ष्य और फरवरी का निर्धारित लक्ष्य 28 फरवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सचिवों को ग्राम पंचायत संसाधनों का अभिलेखीकरण और ग्राम समूह पेयजल योजना के संबंध में शासनादेशों का अध्ययन कर प्रभावी क्रियान्वयन को निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार बताया कि शासन स्तर से 20 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो गयी है, जो ग्राम पंचायतों के खाते में शीघ्र ही हस्तांतरित कर दी जाएगी। डीसी मनरेगा मोहम्मद शौकत अली ने वित्तीय नियमों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन करने के बारे में जानकारी दी। मनीष कुमार आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें