गंगोह (सहारनपुर)। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर नेशनल साइंस ओलंपियाड के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सार्थक जैन, खुशी गर्ग, उदित शर्मा, शिवम सैनी, आदित्य सैनी और रिया सैनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इनके अलावा राव खुशनूद, वंशिका जैन, सानिया, तुषार सैनी ने रजत पदक और पूर्वी चौधरी, विभांशु गोयल, प्रेरणा, प्रिंसी सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्रबंध समिति सदस्यों एवं प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।