फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों और पैथोलॉजी लैबों पर छापेमारी कर प्रमाण पत्रों की जांच की। इस दौरान नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने की खबर से संचालकों में खलबली मच गई और चंद मिनटों में सभी स्टोर एवं लैबों के शटर गिर गए। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर में कई घंटों तक घूमती रही, लेकिन शाम तक दुकानें नहीं खुली। इस दौरान मरीज दवाईयों और ब्लड जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को डिप्टी सीएमओ एके त्रिपाठी ने रूटीन चेकिंग के दौरान टीम के साथ बस अड्डे के पास एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर संबंधित कागजात मांगे तो मेडिकल स्टोर संचालक कागज उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर संबंधित प्रमाणपत्र सत्यापित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने कई पैथोलॉजी लैबों पर छापेमारी कर संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी पैथोलॉजी संचालक लाइसेंस आदि मौके पर नहीं दिखा पाया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो मेडिकल स्टोर और चार पैथोलॉजी लैब संचालकों द्वारा संबंधित कागज उपलब्ध न कराए जाने पर विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही एक सप्ताह के भीतर कार्यालय पहुंचकर प्रमाण पत्रों को सत्यापित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि इसके बाद भी यदि उक्त संचालकों द्वारा संबंधित कागज उपलब्ध करा सत्यापित नहीं कराए गए तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें