अंबेहटा (सहारनपुर)। ढकदेई गांव में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन यूथ फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चौधरी ने किया। उद्घाटन मैच खेड़ा अफगान की टीम ने 24 रनों से जीता।
इस अवसर पर अभय चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। उद्घाटन मैच खेड़ा अफगान और सढ़ौली की टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खेड़ा अफगान की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में रवि के 40 रनों के सहयोग से 101 रनों का लक्ष्य सढौली की टीम के सामने रखा। जवाब में सढौली टीम के सभी खिलाड़ी मात्र 77 रन बनाकर आउट हो गए। खेड़ा अफगान की ओर से रवि ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 26 गेंदों में 40 रन बनाए। रवि को मैन आफ दा मैच घोषित किया गया। अंपायर अंकित और राहूल रहे। इस दौरान राहुल कुमार, देवेंद्र कुमार, शुभम चौधरी, गांधी पंवार, रिंकू, विदित पंवार, पूर्व प्रधान राकेश, अजय चौधरी, बबलू चेयरमैन, भंवर सिंह, बबलू भारती, अंकित आदि मौजूद रहे।