फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी घोषित
विज्ञापन

सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें अश्वनी गुप्ता को युवा व्यापार मंडल का अध्यक्ष, दीपक रहेजा को महामंत्री और अनुराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार को घंटाघर स्थित सभागार में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश धीमान की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने पदाधिकारी घोषित किए। इनमें हन्नी वर्मा को संयोजक, मनीष सचदेवा, जितेंद्र गुप्ता, राम गोपाल गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजनीश गुप्ता, महेश कुमार, संजय शर्मा, राजीव गोयल, अंकुल मित्तल, नरेश सुधा और विपुल जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सन्नी गोयल, राकेश कुमार, ईशु मित्तल और अमित गर्ग वरिष्ठ मंत्री और आशीष गोयल, साहिल मोंगा, सुभाष गर्ग, संजीव हांडा, हेमराज सिंह, नितिन शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी मंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा गौरव जुनेजा, संदीप धीमान, आयुष खेड़ा, शुभम गर्ग, रवि गोयल को प्रचार मंत्री और पारस मेहता को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। गजेंद्र तनेजा, विकास मलिक, इमराज सिंह कार्यकारी सदस्य बनाए गए। जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर, विजय गुप्ता, सुनील शर्मा, राजेश सैनी, राजकुमार कालड़ा, रवि वैश्य, सरदार राजेंद्र कोहली, दीपक भार्गव, शिवा गांधी, प्रदीप शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें