फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बादल मौसम बाद, दिनभर कोहरे से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार को दिनभर छाए रहे कोहरे के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे थे दिन लोगों को दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश होते ही सर्दी भी एकाएक बढ़ गई है। मंगलवार की रात हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली है। बुधवार को सुबह होते ही आसमान कोहरे की चादर से ढक गया। जिसके चलते दोपहर बाद तक लोगों को कोहरे से जूझना पड़ा। कोहरे का असर इतना था कि लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, सर्दी में इजाफा होते ही बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी एकाएक बढ़ गई है। लोग सूर्य देवता के दिनभर दर्शन नहीं होने से बेहाल हो गए। त्रिवेणी शुगर मिल की मौसम वैधशाला के प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तापमान में अभी गिरावट आएगी। वहीं, कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। छुट्टी होने के बाद भी बच्चे ठिठुरते हुए अपने घरों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें