फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का रेल यातायात पर कहर, नौचंदी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरा ट्रेन यातायात के लिए मुसीबत बन गया है। ट्रेनों का टाइम टेबल पूरी तरह गड़बड़ा गया। सुबह की ट्रेन रात को और रात की ट्रेन दोपहर को सहारनपुर स्टेशन पर पहुंची। जबकि नौचंदी को सहारनपुर में रद्द ही कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम में हुए बदलाव और छाए कोहरे ने रेलवे यातायात व्यवस्था बिगाड़ डाली। टाइम टेबल पूरी तरह से गड़बड़ा गया। नौचंदी एक्सप्रेस 12511 और 12512 बुधवार को सहारनपुर पहुंची ही नहीं। दोनों को रद्द कर दिया गया। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस रात 1.05 बजे की बजाय बुधवार को दोपहर 1 बजे पहुंची। दरभंगा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 11 बजे की बजाय रात 9 बजे सहारनपुर पहुंची। गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस सुबह सवा 4 बजे की बजाय 12 घंटे देरी से शाम सवा चार बजे पहुंची। सिर्फ ये ही नहीं सियालदाह, दुर्गयाना एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें