फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में आरोप सही मिलने पर राशन की दुकान का अनुबंध निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में आरोप सही मिलने पर राशन की दुकान का अनुबंध निरस्त
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। ढायकी गांव के लोगों की गई राशन डीलर की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर एसडीएम ने राशन की उक्त दुकान के अनुबंध पत्र को निरस्त कर जमानत राशि को जब्त करने के आदेश दिए है। साथ ही खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर नई दुकान का प्रस्ताव नियमानुसार कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव ढायकी के देवेंद्र कुमार, सुंदरपाल सिंह, राजकुमार, इसम सिंह, आदेश कुमार, अजय कुमार, विक्रम सिंह, रोशन लाल, पद्म सिंह आदि लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव में जो व्यक्ति राशन की दुकान चलाता है, वह ग्राम प्रधान का पुत्र है। आरोप था कि उक्त राशन डीलर ने नए राशन कार्डों का भी वितरण नहीं करके बोरे में बंद कर रद्दी बना दिए हैं। डीएम ने एसडीएम नकुड़ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसडीएम ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी गंगोह से कराई। जांच में डीलर पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि करते हुए खंड विकास अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने ढायकी गांव की उचित दर की दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर उसकी समस्त जमानत राशि को शासन के पक्ष में जब्त करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही उक्त राशन की दुकान को कैंडल गांव की राशन की दुकान पर अटैच करते हुए खंड विकास अधिकारी को आदेश दिए कि गांव में खुली बैठक कर नई दुकान के आवंटन की नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें