फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरी से बाहर नहीं होने देंगे रेलवे स्टेशन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
माजरी से बाहर नहीं होने देंगे रेलवे स्टेशन का निर्माण
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। माजरी गांव में एकत्र ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन को बन्हेड़ा गांव में स्थानांतरित करने का पुरजोर विरोध किया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया जब तक माजरी में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के निर्माण के आदेश नहीं हो जाते तब तक सर्वे कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि माजरी से बाहर स्टेशन का निर्माण नहीं होने देंगे।
मंगलवार को माजरी गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं रेल अधिकारी रेलवे स्टेशन को स्थानांतरित करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे के उच्चाधिकारियों को भ्रमित कर रहे हैं जबकि वर्ष 2012 के सर्वे में माजरी में रेलवे स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। स्टेशन को एक इंच भी नहीं खिसकने दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि रेलवे स्टेशन माजरी में ही बनेगा। भाजपा नेता पंकज त्यागी ने कहा कि विधायक ब्रिजेश सिंह रेलवे स्टेशन का प्रस्ताव माजरी के लिए बनाकर डीएम एवं रेल अधिकारियों को भेज चुके हैं। पूर्व डायरेक्टर सियानंद सैनी ने कहा कि बन्हेड़ा में स्टेशन बनाया जाना गलत है क्योंकि वहां जमीन नदी के कारण नीची है। इसमें खर्च भी अधिक बढ़ जाएगा। बास्तम के प्रधान विनय कुमार, दिवालहेड़ी के राजकृष्ण, विहिप के विपिन गर्ग और सतीश चौधरी ने कहा कि यदि अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के स्थानांतरण को लेकर हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में माजरी, साल्हापुर, सलूनी माजरी, दिवालहेड़ी, मोहिद्दीनपुर, सुनहेटी, मकबरा, सुल्तानपुर, साखन और चंदपुर के ग्रामीणों ने भाग लिया। अध्यक्षता चौधरी श्याम सिंह और संचालन मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर रफल सिंह, अजय कुमार, संजय रोड, बलवीर, सचिन सैनी, विक्की, नीटू चौधरी, संकी, बाबूराम, ओमप्रकाश, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें