फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में रहने देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच ने म्यांमार के हालात ठीक होने तक हिंदुस्तान में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को यहीं रहने देने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राव असलम गांधी ने कहा कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों का नरसंहार कर अत्याचार की सभी हदें पार कर दी गई। काफी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान भारत में शरण लिए हैं। इन लोगों को म्यांमार के हालात ठीक होने तक यहीं रहने दिया जाए। भारत सरकार इस हिंसा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर यूएनओ की कांफ्रेंस में भेजे। इस दौरान फराहत, रिफाकत अली, आरए चौहान, हयात कुरैशी, नौशाद, अनीस गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें