फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ चला अभियान, 241 भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ चला अभियान, 241 भेजे जेल
विज्ञापन

सहारनपुर। डीआईजी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत मंडल के तीनों जिलों में वांछित, वारंटी और ईनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने 241 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके साथ ही 1648 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई।
विज्ञापन

डीआईजी के निर्देश पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में वांछित, वारंटी और ईनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। तीनों जनपदों के सभी थानों की पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इसके तहत सहारनपुर में 41 वारंटी व 24 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 631 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई। मुजफ्फरनगर में 87 वांछित, 36 वारंटी और एक पांच हजारी ईनामी अपराधी पकड़ा गया। 545 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई। शामली में 43 वांछित, छह वारंटी और एक 12 हजारी अपराधी को दबोचा गया। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में अफरातफरी मची रही। डीआईजी सुनील ईमैनुअल ने बताया कि 241 अपराधियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें