फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत टीकाकरण पर मिलेगा 51 हजार का इनाम

विज्ञापन
सराय हिसामुद्दीन में वैक्सीन लगवाने के लिये लगी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शत-प्रतिशत टीकाकरण पर मिलेगा 51 हजार का इनाम
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन में बृहस्पतिवार से दो केंद्रों पर कोविड टीकाकरण शुरू हो गया। स्थानीय पार्षद पार्षद मंसूर बदर ने घोषणा की है कि जो भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के 18 की आयु से अधिक के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराएगी, उसे 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
सराय हिसामुद्दीन में जमनादास आर्य कन्या इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय में केंद्र बनाए गए। दोनों जगह पर पांच-पांच बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। उद्घाटन नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और डॉ. संजय यादव ने किया। उन्होंने टीकाकरण केंद्र के लिए स्थानीय पार्षद मंसूर बदर के प्रयासों की सराहना की। मंसूर बदर ने कहा कि मोहल्लों में जाकर करीब 20 बैठक की गईं, जिसके बाद लोग जागरूक हुए और टीकाकरण कराया। शिविर के आयोजन में फार्मासिस्ट राव माजिद, अरविंद, मुनव्वर, बहार जुबैरी, हाजी रियाज, मुखिया रशीद, चौधरी हाजी यूसुफ, दिलशाद, सोनू जैदी, नैयर जुबैरी, हादी जुबैरी, नासिर खान, मसरूर बदर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पांच सितंबर तक कराएं टीकाकरण
बच्चों की भौतिक रूप से पढ़ाई के लिए लगभग सभी विद्यालय खुल चुके हैं। ऐसे में शत प्रतिशत शिक्षकों का टीकाकरण किए जाने पर जोर है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को पत्र जारी कर अपने-अपने शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पांच सितंबर तक टीकाकरण आवश्यक रूप से कराने और प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें