फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 48.5 फीसदी ने लगवाया टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल से को वैक्सीन का टीका लगवाने वाले पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। तमाम कार्यों में सबसे आगे रहने वाले अग्रिम पंक्ति के योद्धा कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने में पीछे रह गए। बृहस्पतिवार को कुल 3305 के सापेक्ष 1603 योद्धा ही टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। टीकाकरण की कुल प्रतिशत 48.5 रहा, जो अभी तक हुए टीकाकरणों में सबसे कम है। हालांकि एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक सहित कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन

दूसरे चरण के टीकाकरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने के लिए बृहस्पतिवार को 19 केंद्रों पर 28 बूथ बनाए गए थे। एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में चार-चार, जबकि नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, केयर हॉस्पिटल और पुलिस लाइन में दो-दो बूथ बनाए गए थे। शेष 14 केंद्रों पर एक-एक बूथ बनाया गया। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 3305 फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे राजस्व विभाग, नगर निकाय, पुलिस और होमगार्ड्स को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मगर सात घंटे में जिले भर में मात्र 1603 वर्कर्स ही टीका लगवा सके। टीकाकरण के दौरान एडी हेल्थ डॉ. अनीता जोशी, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा आदि चिकित्साधिकारियों ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक----------------लक्ष्य----------लगे टीके
सहारनपुर शहर-----2220-----------809
गंगोह----------------125------------91
मुजफ्फराबाद--------105------------76
पुवांरका---------------62-------------46
रामपुर मनिहारान----130------------97
सरसावा---------------125-----------76
देवबंद------------------125-----------99
नागल------------------55------------45
नकुड़-------------------125-----------100
नानौता-----------------117-----------78
साढौली-----------------116-----------86
आज 15 केंद्रों पर 2872 लोगों को लगेगा टीका
सहारनपुर। कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण शुक्रवार को भी जारी रहेगा। शुक्रवार के टीकाकरण के लिए 15 केंद्र और 24 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 2872 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नकुड़, सीएचसी नानौता, सीएचसी बेहट, केयर हॉस्पिटल दिल्ली रोड, तारावती अस्पताल, गढ़ी मलूक, हलालपुर, अशोक विहार, माहीपुरा और पुलिस लाइन में टीकाकरण होगा।

जिला अस्पताल से को वैक्सीन का टीका लगवाती महिला पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल से को वैक्सीन का टीका लगवाते एसएसपी डा एस चनप्पा- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल से को वैक्सीन का टीका लगवाते विक्ट्री का साइन बनाते एसपी सिटी विनीत भटनागर- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल से को वैक्सीन का टीका लगवाते विक्ट्री का साइन बनाते सीओ- फोटो : SAHARANPUR

जलि अस्पताल से को वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद खुशी जताते नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें