संपत्ति, पंजीकरण और फंडिंग की होगी जांच
कुछ समय पहले मदरसों की जांच कराई गई थी, जिसके बाद अब मुख्यालय की तरफ से सहारनपुर मंडल के 473 मकतब को लेकर एटीएस देवबंद को सूची भेजी गई है। इसमें सहारनपुर के 118, शामली के 190 और मुजफ्फरनगर 165 मकतब शामिल हैं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। कई बिंदुओं पर जांच होगी, जिसमें पंजीकरण से लेकर संपत्ति और फंडिंग आदि शामिल है।
मुख्यालय की तरफ से सूची मिलने के बाद अब एटीएस इनका ब्योरा जुटाने में लगी है। तीनों जिलों के जिला अल्पसंख्यक विभाग से भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सूचना मिल रही थी कि कुछ मकतब बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। ऐसे में उनकी फंडिंग कहां से हो रही है सबसे अहम जांच इस बिंदु पर होगी।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में कल से दीपावली तक रूट डायवर्जन, सहारनपुर जिला व महिला अस्पताल में डीएम का छापा
ये होते हैं मकतब
मकतब एक तरह से छोटे मदरसे ही हैं। यहां छोटे बच्चों को दीनी तालीम दी जाती है। कुछ मकतब मदरसों में भी चलते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में गली-मोहल्लों और गांवों में भी छोटे-छोटे भवनों में भी मकतब चल रहे हैं। इनमें अगर कोई देश विरोधी गतिविधि मिलती तो इनके संचालकों पर शिकंजा कसेगा।