46 नए संक्रमित मिले एक्टिव मरीज 612
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को 46 कोरोना के नए मरीज मिले। इसके चलते जनपद ऐसे मरीजों की कुल संख्या 8573 हो गई। इसके अलावा बृहस्पतिवार को आठ लोग ठीक भी हुए।
बृहस्पतिवार को मिले कोरोना मरीजों में रसूलपुर पापड़ी के चार, छिंपावाड़ा, देवबंद और हकीकतनगर तीन-तीन, साउथ सिटी दिल्ली रोड, जिला जेल सहारनपुर और अंबेडकर कॉलोनी के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा घुन्ना, आईटीसी कैंपस, छिदबना, सांपला खत्री देवबंद, सहारनपुर शहर, पठानपुरा देवबंद, बिहारीगढ़, पनियाली, ग्लोकल यूनिवर्सिटी, कोटा, एआरसी सरसावा, बलियाखेड़ी, नवीन नगर, गंगोह, सैनपुर देवबंद, बलजीत कॉलोनी देवबंद, हाशिमपुरा, पटेल नगर, ओजपुरा, आवास विकास, रामपुर मनिहारान, देवबंद ,चालाकपुर चिलकाना, चंद्रलोक कॉलोनी, भाभरी, चर्च कंपाउंड, कनिका विहार कॉलोनी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।