फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार और नौकरों का नहीं हो रहा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
किराएदार और नौकरों का नहीं हो रहा सत्यापन
विज्ञापन

सहारनपुर। किराएदारों और नौकरों का सत्यापन कराने के लिए आला अफसरों की तरफ से बार-बार निर्देश के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। यही वजह है कि बांग्लादेशी इकबाल और उसका भाई फारुख परिवार सहित लंबे समय से सहारनपुर में किराएदार रहे। इसकी सूचना मकान मालिक ने भी पुलिस को नहंी दी।
सत्यापन का काम गंभीरता से कराया जाता तो इकबाल और फारुख के बांग्लादेशी होने का पता चल सकता था। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी इकबाल की पत्नी रूबी की बात पर भरोसा किया जाए तो यह परिवार 15 साल से सहारनपुर में रह रहा था। पहले तो कमेला कालोनी में रहा। फिर करीब तीन साल से जनता रोड स्थित गांव सिंभालकी जुनारदार में रहने लगा। इसमें पुलिस के साथ मकान मालिकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह किराएदार रखने से पहले उसकी पहचान करें और पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कराया जाएगा किराएदारों का सत्यापन : एसएसपी
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर एस चनप्पा का कहना है कि किराएदारों का सत्यापन कराने के लिए पहले से निर्देश दिए हुए हैं। पुन: सभी थानाध्यक्षों को इस कार्य को गंभीरता से करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें