फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं 45 नई बसें, 12 बसें कल मिलेंगी

Sun, 26 Jan 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम के तीन डिपो को 45 नई बसें आवंटित हुई हैं, जिनका संचालन देहरादून, हरिद्वार और दिल्ली रूट पर हो गया है। 12 बसें 27 जनवरी को मिल जाएंगी। इससे रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, परिवहन निगम परिक्षेत्र के सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो में 600 से अधिक रोडवेज बसें शामिल हैं। इनमें से 370 बसों को प्रयागराज महाकुंभ में भेज दिया है। अब यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए मुख्यालय से निगम को 45 नई बसों का आवंटन किया है। सहारनपुर डिपो को 20, मुजफ्फरनगर को 15 और छुटमलपुर डिपो को 10 बसें आवंटित की गईं। सबसे ज्यादा यात्री देहरादून, हरिद्वार और दिल्ली रूट के रहते हैं, इसलिए इन बसों को इन्हीं रूटों पर चलाया जा रहा है। इनके अलावा जिस रूट की अधिक सवारी मिलती है, उन पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं।
उधर, सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने परिवहन निगम के सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो में नई बसें आ रही हैं। अब तक 45 बसें आ चुकी हैं। 27 जनवरी को भी 12 और बस मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें