मूल्यांकन के दूसरे दिन रविवार को 40, 213 कॉपियों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दूसरे दिन रविवार को भी परीक्षक और उप प्रधान निरीक्षक बड़ी संख्या में गैरहाजिर रहे। इसकी वजह से मूल्यांकन तेज गति से नहीं हो सका। हालाकि उपस्थित परीक्षकों और उप प्रधान निरीक्षकों ने 40,213 कॉपियां जांचीं।
राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में आवंटित 243 परीक्षकों में से 155 उपस्थित रहे, जबकि 88 परीक्षक नहीं पहुंचे। 30 उप प्रधान निरीक्षकों में से 14 उपस्थित रहे, जबकि 16 नहीं पहुंचे। यहां रविवार को 5,483 कॉपियों की जांच हुई। जेवी जैन इंटर कॉलेज में आवंटित 341 परीक्षकों में से 226 उपस्थित रहे, जबकि 115 नहीं पहुंचे। उप प्रधान परीक्षक 40 की तुलना में 12 ही पहुंचे, जबकि 28 गैरहाजिर रहे। यहां रविवार को 6,149 कॉपियां जांची गईं। एसएएम इंटर कॉलेज में आवंटित 388 परीक्षकों में से 293 पहुंचे, जबकि 95 अनुपस्थित रहे। 38 उप प्रधान निरीक्षकों में से 36 आए तथा दो गैरहाजिर रहे। यहां रविवार को 7,894 कॉपियां जांची गईं। एसडी इंटर कॉलेज में आवंटित 217 परीक्षकों की तुलना में 170 पहुंचे, जबकि 47 गैरहाजिर रहे। 23 उप प्रधान निरीक्षकों में से 12 उपस्थित रहे, जबकि 11 गैरहाजिर रहे। यहां रविवार को 7,037 कॉपियों की जांच हुई। जेवी जैन इंटर कॉलेज में आवंटित 486 परीक्षकों में से 382 उपस्थित रहे, जबकि 104 नहीं पहुंचे। 48 उप प्रधान निरीक्षकों में से 29 आए, जबकि 19 गैरहाजिर रहे। यहां रविवार को 13650 कॉपियों की जांच हुईं।
अभी तक कुल 42,863 कॉपियों की जांच
मूल्यांकन दो दिन से चल रहा है। पहले दिन 2,655 कॉपियों की जांच हुई थीं। दूसरे दिन तक कुल 42,863 कॉपियां जांची गई हैं। जनपद में कुल 3,69226 कॉपियां हैं, जो दो मई तक जांची जानी हैं।