फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सरकारी चिकित्सकों समेत 443 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। जनपद में बृहस्पतिवार को तीन सरकारी चिकित्सकों समेत 443 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक मिले संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3670 पर पहुंच गया है। वर्तमान में जनपद में 2279 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में कुल 11 लोग संक्रमित आए हैं, जिनमें दो चिकित्सक भी शामिल हैं। एसबीडी जिला अस्पताल की भी एक महिला चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सीएचसी देवबंद में दो लोग संक्रमित मिले हैं। दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भी एक संक्रमित मिला है। एयर फोर्स स्टेशन परिसर में छह लोग संक्रमित आए हैं। आरपीएफ और जिला जेल परिसर के भी दो-दो लोग पॉजिटिव आए हैं। मुंडीखेड़ी के 19, शहर स्थित एडब्ल्यूआईसी सेंटर के 13 लोग संक्रमित आए हैं। इनके अलावा पठानपुरा, सरकड़ी, अलीपुरा, माधोनगर, उमरी खुर्द, नुमाइश कैंप, आवास विकास, अहमद बाग, पंत विहार, माहीपुरा, किशनपुरा, फतेहपुर, रणदेवा, जिला जेल परिसर, आर्यन सिटी, वैष्णव धाम, बेहट रोड स्थित हसनपुर, मल्हीपुर, गजरोला, खलासी लाइन, हसनपुर दिल्ली रोड, ढायकी, पिलखनी, रुहाल्का, रोडवेज गंगोह, ऑफिसर कॉलोनी, आभा, साद्दा माजरा, गांगनौली, रणमलपुर, बोहड़पुर, पहाडपुर, सूभरी, कुराली, इशाकपुर, मीरपुर, सुक्खुपुरा, राजविहार कॉलोनी, विष्णु विहार, शंकर नगर, सारदानगर, दूधली बुखारा, कसौती, रोहित विहार आदि जगहों पर भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में देहात के भी मरीज बड़ी संख्या में हैं। बृहस्पतिवार को देवबंद में 52, रामपुर मनिहारान में 29, गंगोह और नानौता में 24-24, नागल में 14 और पुवांरका में 11 मरीज मिले।
27 बच्चे भी संक्रमित मिले
बृहस्पतिवार को मिले कोरोना संक्रमितों में 27 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र एक से 12 वर्ष तक है। 13 से 45 साल के मरीजों की संख्या 70 फीसदी है। जबकि शेष मरीज 46 और उससे अधिक आयु के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें