फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क घूमने वालों के कटे 426 चालान

विज्ञापन
छुटमलपुर में ज्योति किरण चौक पर चालान करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर फिर से खतरा बढ़ गया है। कोविड -19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए आला अफसरों की तरफ से हिदायत दी जा रही हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मेरठ की तरफ से भी बगैर मास्क घूमने वालों का ई चालान करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने मंगलवार को 426 लोगों के बगैर मास्क के कारण चालान काटे तो सोमवार को 410 लोगों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में बगैर मास्क घूमने पर 834 लोगों के चालान काटेहैं। शहर में मंगलवार को कई सड़कों पर ऐसे लोग दुपहिया वाहनों से सफर करते नजर आए, जिन्होंने ना तो मास्क लगाया हुआ था और ना ही हेलमेट पहन रखा था। एसपी ट्रैफिक प्रेम चंद ने कहा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए बगैर मास्क वालों की विशेष चेकिंग कराई जा रही है। सोमवार और मंगलवार को मिलाकर दोनों दिन में 834 लोगों के चालान बगैर मास्क के कारण काटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खुद और दूसरों के स्वास्थ्य की चिंता कर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन अवश्य करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

पुलिस ने बिना मास्क वालों से वसूला जुर्माना
पुलिस ने बुग्गावाला चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया। बुग्गावाला चौक पर वाहनों की चेकिंग की और बिना मास्क लगाए वाहन चलाने पर 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। उन्होंने लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों का जागरूक कर बताया कि घर से बहार निकाले तो मास्क जरूर लगाए। बाजार में जाते समय शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। कस्बे के बुग्गावाला रोड और मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें