फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की सुरक्षा सभी का दायित्व: मंडलायुक्त

विज्ञापन
परिवाहन विभाग द्वारा जनमंच में सड़क सुरक्षा को लेकर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में पुस्कृत छात - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा करना सबका दायित्व है। हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन स्वयं भी करना चाहिए और इसके लिए बच्चों को भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

जनमंच सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि स्कूल संचालक बच्चों को यातायात नियमों के बारे में प्रतिदिन जानकारी दें। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों और कोरोना को लेकर जारी की गई सरकार की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के बदले इस सप्ताह का नाम नागरिक सुरक्षा सप्ताह होना चाहिए। क्योंकि, सही मायने में यातायात नियमों के पालन से नागरिकों की सड़क दुर्घटना से सुरक्षा होती है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन केडी सिंह ने भी विचार रखे। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सृष्टि यादव, द्वितीय स्थान पर रही संजना, तुतीय स्थान पर रही अदीबा गुलशेर को पुरस्कार दिया गया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही गौरांगी खेड़ा, द्वितीय रही अरुषा फातमा, नंदनी धींगड़ा को सम्मानित किया।
इस दौरान एडीएम (इ) एसबी सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर, संयुक्त निदेशक शिक्षा आरपी शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अरुण दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें