फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाई बाबा साहब की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। गांव ज्ञानागढ़ में ग्रामीणों ने केक काटकर बाबा साहब का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

गांव ज्ञानागढ़ में रात में जागरण किया गया, जिसमें गायन मंडली ने बाबा साहब के जीवन पर आधारित गीतों से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया। रविवार की प्रात: आठ बजे बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया। इसके बाद केक काटकर बांटा गया। साथ ही भंडारे का आयोजन कर खीर बांटी गई। इस मौके पर बिशंबर सिंह, रघुवीर सिंह, अटल बहादुर सिंह, अशोक, बुद्ध सिंह, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, बबलू, सुंदर, रामसिंह, कंवरपाल, अजय कुमार, ओम सिंह, छोटा, सागरमल, सोनी कपिल, अमित कपिल, धर्मदास, भीम कुमार, चंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, टपरी रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर बीआर आंबेडकर युवा संगठन की ओर से जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छबील लगाकर राहगीरों और यात्रियों को शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर सोमदत्त, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, धूम सिंह, मनोज कुमार, धूम सिंह, अनिल फौजी, दर्शन, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें